कोईलवर: कोईलवर छपरा फोरलेन पर जाम और ओवरटेकिंग से बढ़ा खतरा
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर रविवार शाम करीब 5 बजे मनभावन मोड़ से झलकुर नगर तक भारी जाम की स्थिति बनी रही। दोनों लेनों में ट्रकों की लंबी कतार लगी रही, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान जैसे ही थोड़ी जगह मिलती है, वाहन चालक ओवरटेक करने लगते हैं। जो वीडियो में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है।