सहजनवा: हरपुर-बुदहट से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, संतकबीरनगर के युवक पर दर्ज हुआ मुकदमा
गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी संदीप कुमार पुत्र दिलीप राजभर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 25 जून 2026 की रात करीब तीन बजे आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गया।