गढ़वा: लावारिस बच्चे की मां होने का दावा कर थाना पहुंची महिला, जांच जारी
Garhwa, Garhwa | Nov 12, 2026 गढ़वा के रामासाहू विद्यालय मैदान के समीप लावारिस हालत में मिले दो माह के बच्चे के मामले में नया मोड़ आ गया है। बच्चे की मां होने का दावा करते हुए एक महिला बुधवार को दूसरी बार गढ़वा थाना पहुंची। महिला ने स्वीकार किया कि घटना के दिन वह नशे की हालत में थी और उसी दौरान बच्चा उससे बिछड़ गया था।