ऊंचाहार: चड़रई चौराहा स्थित टोल प्लाजा के पास आयोजित होने वाली शिवकथा स्थल का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
ऊँचाहार के चड़रई चौराहा स्थित टोल प्लाजा के पास 11 सितंबर से 17 तक शिवकथा का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय है।अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक प्रदीप मिश्र के मुखरबिंद से कथा का वर्णन किया जाएगा।शिवकथा में मंत्री व नेता शिरकत कर सकते हैं।गुरुवार को डीएम व एसपी ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया है।