कोईलवर: कोईलवर रेल पुल पर रेल लाइन मेंटेनेंस कार्य तेज, सुरक्षा को लेकर रेलवे है सतर्क
अंग्रेजों के जमाने में बना कोईलवर रेल पुल एक बार फिर चर्चा में है। सोन नदी पर बना यह पुल अपनी अनूठी बनावट के लिए जाना जाता है, जहां नीचे से सड़क मार्ग पर वाहन चलते हैं और ऊपर से रेलगाड़ियां गुजरती हैं। मेंटेनेंस कार्य को लेकर पब्लिक एप टीम ने बुधवार दोपहर करीब 3:30 पुल पर उपस्थित कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत में सुरक्षा को लेकर मेंटेनेंस की बात कही गई।