इटकी: मोरहाबादी में कोल इंडिया मैराथन को लेकर तैयारी पूरी, सीसीएल सीएमडी ने कहा- हर सुविधा का रखा जाएगा ख्याल
Itki, Ranchi | Feb 10, 2024 सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के द्वितीय कोल इंडिया मैराथन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को रांची के मोरहाबादी में इसका आयोजन किया गया है। इस बार लगभग आठ हजार प्रतिभागी मैराथन में दौड़ लगाएंगे, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 6100 से अधिक पुरुष और लगभग 1400 महिला धावक हिस्सा ले रही हैं। 500 से अधिक सीसीएल के गेस्ट भी इस मैराथन भाग लेंगे।