जमुई: जमुई में ठंड के बढ़ते प्रकोप के कारण शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण स्थगित, जनवरी में नई तिथि तय होगी
Jamui, Jamui | Dec 28, 2025 ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 29 दिसंबर से 3 जनवरी तक आयोजित होने वाले शिक्षकों के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। यह निर्णय शिक्षकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।