जमुई: कांग्रेस भवन में मनाया गया पार्टी का 140वां स्थापना दिवस
Jamui, Jamui | Dec 28, 2025 कांग्रेस भवन जमुई में रविवार 2 बजे के करीब कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह, उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी का विधिवत झंडोत्तोलन किया गया तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित कर उनके दीर्घकालिक योगदान को नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सिंह ने की।