हरिद्वार: रोशनाबाद स्थित पुलिस लाईन में शुरू हुई 19वीं प्रादेशिक पुलिस प्रतियोगिताएं, ADG अमित सिन्हा ने किया शुभारंभ
रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में बुधवार से तीन दिवसीय 19वीं प्रादेशिक पुलिस प्रतियोगिताएं शुरू हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार को एडीजी अमित सिन्हा ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्हें परेड के दौरान सलामी दी गई। रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों से 13 पुलिस टीम में शिरकत कर रही हैं।