हरिद्वार: श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने की परशुराम चौक पर की साफ सफाई, CM धामी से की अवकाश की मांग
श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने आज परशुराम चौक की साफ सफाई की और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि आगामी 22 जनवरी को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। आपको बता दे की 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। उससे पहले धर्मनगर हरिद्वार में भी सभी धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।