हरिद्वार: भाजपा ने कुलदीप कुमार को हरिद्वार लोकसभा प्रभारी, आदित्य चौहान को सह प्रभारी और जयपाल सिंह चौहान को नियुक्त किया संयोजक
भाजपा ने कुलदीप कुमार को हरिद्वार लोकसभा प्रभारी, आदित्य चौहान को सह प्रभारी और जयपाल सिंह चौहान को संयोजक नियुक्त किया है। आज शाम को उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। गौरतलब है कि भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव के मध्य नजर ही भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों के प्रभारी नियुक्त किए हैं।