हरिद्वार: निरंजनी अखाड़े के पूर्व सचिव रामानंद पुरी का कनखल के मिशन अस्पताल में हुआ निधन, गुरूवार को चंडी घाट पर होगी भू समाधि
निरंजनी अखाड़े के पूर्व सचिव महंत रामानंद पुरी का निधन हो गया है। वे 76 वर्ष के थे। कनखल स्थित मिशन अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली। गुरुवार को मायापुर स्थित निरंजनी अखाड़े से उनकी अंतिम यात्रा निकल जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में साधू संत और समाजसेवी शिरकत करेंगे। चंडी घाट के पास उन्हें भू समाधि दी जाएगी। उनके निधन के बाद संत समाज में शोक की लहर है।