हरिद्वार: भारी ठंड के चलते गुरुवार को भी बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, जिलाधिकारी ने दिए आदेश
शीतलहर व भारी ठंड के चलते गुरुवार को भी जनपद के 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने रोशनाबाद स्थित अपने कार्यालय से बुधवार देर शाम यह आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि 8वीं तक की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद रहेगीं और इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी अवकाश रहेगा। आदेश ना मानने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।