हरिद्वार: कनखल के चौक बाजार में दीवाली का नजारा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले जगमगाया बाजार
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही बाजारों में रौनक दिखनी शुरू हो गई है। यहां कनखल के चौक बाजार को लाइटों से सजाया गया है। हर तरफ बिजली की लड़ियां लगी हुई है। जिससे यहां का नजारा दीपावली जैसा हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भी उत्साह है। उनका कहना है कि बाजार में सुंदरकांड भी कराया जाएगा और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।