नैनीताल: भीमताल में पर्यटन बढ़ाने की मांग को लेकर वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया
साहसिक पर्यटन व्यावसायिक उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के पूर्व सदस्य नितिन राणा ने देहरादून में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। शुक्रवार को करीब चार बजे उन्होंने बताया कि उन्होंने भीमताल में पर्यटन बढ़ाने की मांग करते हुए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।