नैनीताल: संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों का मांग को लेकर प्रदर्शन 210वें दिन भी जारी
संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 210 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने आज निगम मुख्यालय नैनीताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम से आज सेवानिवृत हो रहे शेर सिंह राणा के नेतृत्व में पौधारोपण किया।