नैनीताल: मल्लीताल क्षेत्र में एक शराबी ने शराब पीकर पड़ोसी को किया परेशान, जांच में जुटी पुलिस
मल्लीताल क्षेत्र में एक शराबी ने देर रात शराब पीकर पड़ोसी को परेशान कर दिया। शिकायत पर पुलिस व्यक्ति की खोजबीन कर रही है।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार करीब 7 बजे मल्लीताल शेरवानी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब पीकर हंगामा काट दिया। व्यक्ति के हंगामे से परेशान पड़ोसी ने विरोध जताया तो वह अभद्रता पर उतर आया।