नैनीताल: शहर के समीपवर्ती नलनी गांव में गौशाला में बंधी गाय बनी गुलदार का निवाला, ग्रामीणों में भारी दहशत
नलनी गांव में गुलदार द्वारा गौशाले में बंधी दुधारू गाय को निवाला बनाने से नलनी व आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। सूचना के बाद वन विभाग के कार्मिकों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई है। शुक्रवारकरीबन 5:00 बजे वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे।