नैनीताल: नलिनी क्षेत्र में गुलदार ने दुधारू गाय को बनाया निवाला, क्षेत्र में फैली दहशत
नलनी गांव मे गुलदार द्वारा गौशाले मे बंधी दुधारू गाय को निवाला बनाने से नलनी व आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। सूचना के बाद वन विभाग के कार्मिकों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई है।ग्रामीणों के अनुसार गुलदार ने रात में गौशाला के अंदर घुसकर गाय को मारा है।