मधेपुरा: मधेपुरा में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश
मधेपुरा समाहरणालय परिसर स्थित न्यू एनआईसी हॉल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के निदेशक सह केन्द्रीय प्रभारी पदाधिकारी सालिक परवेज की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत चौसा प्रखंड से संबंधित चयनित संकेतकों की प्रगति पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।