जमुई: त्रिपुरारी घाट पर शव का दाह संस्कार के लिए लकड़ी लाने से मना करने पर पिता-पुत्र को पीटा, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 8, 2026 त्रिपुरारी घाट पर शव का दाह संस्कार के लिए झरझरिया वाहन यानि जुगाड़ गाड़ी से लकड़ी लाने से मना करने पर शनिवार की देर शाम एक दर्जन लोगों ने विजय कुमार और उनके पिता सिद्धेश्वर यादव की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों का शनिवार की रात 9:00 बजे सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। रविवार को थाना में आवेदन दिया गया है।