ब्रेकिंग।
पौड़ी पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतपुली क्षेत्र के ग्राम पोखरी निवासी संदीप कुमार धस्माना को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने करीब दो वर्ष पहले फंदा लगाकर गुलदार का शिकार किया था और उसकी खाल बेचने के लिए हरियाणा ले जाने की तैयारी में था। आरोपी के घर से टिन के बॉक्स में छिपाकर रखी गई गुलदार की खाल बरामद हुई है। पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
Pauri, Garhwal | Jul 24, 2026