कांके: ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर से दो युवकों की हुई मौत, एक घायल
Kanke, Ranchi | Dec 22, 2024 रांची स्थित ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के पास शनिवार देर रात करीब 11 बजे दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे दो युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाड़क को अपने कब्जे में ले लिया है।