कांके: रांची स्थित सिविल कोर्ट का डीआईजी अनूप बिरथरे ने किया औचक निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Dec 21, 2024 रांची स्थित सिविल कोर्ट का शनिवार दोपहर करीब दो बजे डीआईजी अनूप बिरथरे ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी अनूप बिरथरे सिविल कोर्ट पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का मुआयना करने लगे। निरीक्षण के दौरान डीआईजी अनूप बिरथरे ने कोर्ट रूम से लेकर सभी जगहों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को बुलाकर उनसे हर चीज की जानकारी ली।