कांके: रांची में पुलिस ने विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाया
Kanke, Ranchi | Dec 21, 2024 रांची के विभिन्न इलाकों में शनिवार शाम करीब चार बजे रांची पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान रांची पुलिस ने कोनका रोड, कर्बला चौक, गुदरी चौक और मिशन चौक सहित कई जगहों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क के किनारे अतिक्रमण कर ठेले खोमचे लगाने वालों को हटाया गया और कई ठेले खोमचे को भी जब्त किया गया।