कांके: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में छेड़खानी मामले में आरोपी को पनाह देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Dec 21, 2024 रांची की कोतवाली थाना क्षेत्र में छेड़खानी मामले में आरोपी को पनाह देने वाले व्यक्ति को शनिवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जसीम बताया जा रहा है। बता दें कि रांची के कोतवाली क्षेत्र में स्कूल आती-जाती छात्राओं से छेड़खानी करने वाले आरोपी फिरोज अली को पनाह और छिपने में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।