कांके: कडरू में कारोबारी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला, घटना सीसीटीवी में कैद
Kanke, Ranchi | Dec 21, 2024 रांची स्थित कडरू में कारोबारी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर शनिवार शाम करीब पांच बजे जानलेवा हमला हुआ है। हमले का वीडियो कार में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी प्रिंस राज श्रीवास्तव कडरू से अपने घर हिनू जा रहे थे, उस वक्त घात लगाए चार अज्ञात अपराधियों ने उसकी की गाड़ी को घेर कर दरवाजा खोलने का प्रयास किया और हमला भी किया।