खरगापुर: खरगापुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने की सघन वाहन चेकिंग, 70 वाहनों पर चालान काटकर वसूले गए ₹29820
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों को रोकने एवं सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु खरगापुर सहित अन्य थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने 70 वाहनों पर चलानी करवाई कर 29820 का समन शुल्क वसूला है।