खरगोन कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार 01 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में लोक निर्माण, जल संसाधन, स्वास्थ्य, एनटीपीसी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा समेत विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई।