खरगोन शहर की झुग्गी बस्तियों में कच्ची शराब की हो रही तस्करी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान क्षेत्र में लगातार कच्ची शराब सप्लाय कर रहे अलग-अलग क्षेत्र से 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि शहर के कसरावद रोड़ से आ रहे वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बाईक पर सवार दो युवको को रोका गया।