खरगौन: पिकअप वाहन के जरिए अवैध रूप से गोवंश का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को खरगोन पुलिस ने किया गिरफ़्तार, 3 गोवंश कराए मुक्त
खरगोन में अवैध गौवंश का परिवहन करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक पिकअप वाहन जब्त किया है। कार्रवाई में 3 गौवंश मुक्त कराते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भोंगानाला क्षेत्र पर चेकिंग लगाई गई। यहां पिकअप वाहन को रोकने पर उसमें तीन गौवंश पाए गए। गोवंश तस्करी कर रहे आरोपी देवा और राहुल को गिरफ्तार किया।