खरगौन शहर में रोटरी क्लब द्वारा मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर नवनियुक्त रोटरी क्लब के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह (गोल्डी) चावला ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में सहायक सिद्ध होता है।