कटंगी: कामठी में अधूरी नाली में गिरकर 6 साल की बच्ची घायल, मां की शिकायत पर सरपंच-सचिव पर FIR दर्ज
जनपद पंचायत कटंगी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कामठी के सरपंच और सचिव की लापरवाही एक मासूम बच्ची पर भारी पड़ गई। गांव में अधूरी पड़ी नाली में गिरकर 6 वर्षीय बच्ची घायल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने सरपंच और सचिव के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 26 अगस्त की है। ग्राम कामठी में पंचायत द्वारा लंबे समय से नाली निर्माण का कार्य शुरू