नागौर: पांचवें दिन भी नागौर सांसद बेनीवाल के घर का बिजली कनेक्शन वापस नहीं जोड़ा गया
Nagaur, Nagaur | Jul 6, 2025 ₹10 लाख 70 हजार का बकाया होने के चलते 2 जून को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बिजली कनेक्शन काटने के मामले में रविवार को पांचवें दिन भी बिजली कनेक्शन वापस नहीं जोड़ा गया है । रविवार शाम 7:00 बजे तक ऐसी ही स्थिति बनी रही । इस मामले में डिस्कॉम के एसई ने बताया कि अभी तक बिल जमा नहीं करवाया है। दूसरी तरफ हनुमान बेनीवाल भी अड़े हुए हैं।