पत्रकार अंजना ओम कश्यप और मशहूर शिक्षक खान सर के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मानहानि के मामले का निपटारा कर लिया है। दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने समझौते की जानकारी अदालत को दी, जिसके बाद कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।
दरअसल, यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और मानहानिकारक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ था। अंजना ओम कश्यप ने खान सर समेत कुल छह लोगों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उनका आरोप था कि इंटरनेट मीडिया पर उनके खिलाफ ऐसी सामग्री साझा की गई, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।
बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत 'स्टार टीचर्स' को लेकर अंजना ओम कश्यप की टिप्पणी के बाद हुई थी। इस टिप्पणी से नाराज ऑनलाइन शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा किए थे। इसके बाद मामला कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया।
Ajmer, Ajmer | Nov 5, 2026