अशोक नगर: शिक्षकों से मारपीट: अजाक्स ने किया प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
अशोकनगर में शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों से मारपीट के मामलों को लेकर अजाक्स ने मोर्चा खोल दिया। सोमवार शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन के बाद संघ ने रैली निकालकर तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने बमनाई-सोनेरा विद्यालय के शिक्षक महेश कुमार अहिरवार से मारपीट और गाली-गलौज के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।