पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री अशोक चौधरी ने सुनी लोगों की समस्याएं
जदयू कार्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। शुक्रवार दोपहर 2:11 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से जदयू के द्वारा दी गई है।