मेराल: छठ महापर्व को लेकर मेराल में तैयारियां तेज, घाटों की सफाई में जुटे लोग
लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर मेराल प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। शहर से लेकर गांवों और गली-मोहल्लों तक छठ घाटों की साफ-सफाई तथा वहां तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। दीपावली संपन्न होने के साथ ही वातावरण छठमय होने लगा है। घरों से लेकर बाजारों तक छठ के पारंपरिक एवं कर्णप्रिय गीतों की गूंज सुना