हथुआ: सेमराव मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
हथुआ प्रखंड के सेमराव गांव निवासी गुड्डू राय के घर जनेऊ कार्यक्रम में हथियार मामले में मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह और मशहूर गायक गुंजन सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर मामले में आज जिला जज राजेंद्र पांडेय की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष दोनों की दलीलों को विस्तार से सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।