कुलपहाड़: रुरिकला में ड्राइवर की लापरवाही से बच्चों से भरी स्कूली बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची
रूरीकला गाँव के पास का है। बताया जा रहा है कि महोबकंठ स्थित बसंत वैली स्कूल की बस रोज की तरह छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बस का ड्राइवर रास्ते में एक बच्चे को लेने के लिए बस को सड़क पर खड़ी कर नीचे उतर गया। आरोप है कि चालक ने बस का हैंडब्रेक नहीं लगाया, जिसके चलते बस अपने आप आगे बढ़ने लगी। बिना चालक के चलती बस को देखकर मौके पर अफरा-तफरी।