थराली: थराली पुलिस ने एन.आई. एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थराली पुलिस ने सोमवार को सुबह करीब 11 बजे न्यायालय थराली से जारी वाद संख्या 1/22 धारा 138 एन.आई. एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त महावीर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त महावीर प्रसाद, पुत्र रमेश राम, निवासी ग्राम झड़कोट, पोस्ट चोरा, तहसील कपकोट, जनपद बागेश्वर का रहने वाला है। महावीर प्रसाद धारा 138 एन.आई. एक्ट के एक मामले में वारंट जारी था।