जमुई: फतेहपुर गांव में पुल निर्माण की मांग को लेकर सांसद अरुण भारती का ग्रामीणों ने किया घेराव, विरोध का वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Jun 1, 2026 फतेहपुर गांव में पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर ग्रामीणों ने सांसद अरुण भारती का घेराव कर विरोध किया। सांसद के समक्ष लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं और जल्द से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों के बीच घिरे सांसद अरुण भारती का विरोध करते हुए वीडियो सोमवार की शाम चार बजे सामने आई है, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।