बदायूं: शेखपुर गांव के पास स्कूल से घर जा रही कक्षा 2 की छात्रा को टेंपो ने टक्कर मारी, छात्रा घायल हुई
Budaun, Budaun | Apr 6, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के शेखपुर गांव की रहने वाली 8 वर्षीय कु. रिज़वा पुत्री आसिफ शेखूपुर के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 2 की छात्रा है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद कु. रिजवा अन्य स्कूलों के बच्चों के साथ घर जा रही थी। कादरचौक की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने शेखूपुर गांव के पास कु. रिजवा को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।