पानसेमल: बालझिरी के कुएं-ट्यूबवेल का पानी 7 मानकों पर खरा नहीं, विभाग ने उपयोग न करने के निर्देश दिए
पानसेमल क्षेत्र के ग्राम बालझीरी में ट्यूबवेल से लाल और काला पानी निकलने की शिकायत मिली थी जिसके PHE विभाग के उपयंत्री संदीप मंगरोलिया एवं लेब टिम द्वारा रामा फलिया निवासी मुकेश हवलदार एवं पंकज खेडकर के कुएं से पानी के सेंपल लिए थे।PHE विभाग के अधिकारी बामनिया एवं उपयंत्री संदीप मंगरोलिया से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि लिए गए पानी के सैंपल लिए गए थे।