बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर ‘मेधा दिवस’ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ज्ञान भवन में इंटर और मैट्रिक परीक्षा-2025 के टॉपर्स को सम्मानित किया। समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रहे। समारोह में कुल 151 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।