औरैया: बदहाल सड़क पर सपा जिलाध्यक्ष ने उठाई आवाज, कहा- गड्ढों से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल
सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लुहियापुर को जिला मुख्यालय और शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने गांव पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। गांव निवासी श्याम सुं