कोईलवर: छठ पूजा और विधानसभा चुनाव को लेकर चांदी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च, छठ घाटों का किया गया निरीक्षण
छठ पूजा और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार शाम चांदी थाना पुलिस एवं विशेष पुलिस बल की संयुक्त टीम ने दोपहर 3:00 बजे फ्लैग मार्च निकाला। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने बताया कि थाना क्षेत्र के कई इलाकों में फ्लैग मार्च चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।