गीधा थाना पुलिस ने सोनघटा गांव स्थित मंदिर के समीप से 60 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने शुक्रवार की देर शाम 8:00 व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के महज आधे घंटे के भीतर ही पुलिस आरा टाउन थाना क्षेत्र के भागउत बिन टोला निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।