बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के कोईलवर प्रखंड अंतर्गत दर्जनों गांवों में निर्दलीय प्रत्याशी सह पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह की पत्नी काजल देवी ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पचरुखिया कला, इंग्लिश पुर सहित दर्जनो गांवों में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं से संवाद किया।