कोईलवर: कोईलवर में गौरैया छठ घाट का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
आगामी छठ पर्व को लेकर शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे कोईलवर स्थित गौरैया छठ घाट का निरीक्षण कोईलवर सर्किल इंस्पेक्टर, थाना अध्यक्ष और अपर थाना अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट की साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।